लोकसभा चुनाव में कुछ महीने का वक्त बचा है। इससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता बीमारी से जूझ रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई नेता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
बीजेपी के जिन नेताओं की तबीत ठीक नहीं है, उनमें अमित शाह, अरुण जेटली, राम लाल, रवि शंकर प्रसाद और मनोहर पर्रिकर के नाम शामिल है। सबसे पहले बात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की। शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है। स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद बुधवार को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज जारी है।
पार्टी के दूसरे बड़े नेता अरुण जेटली हैं, जिन्हें 1 फरवरी को अपनी सरकार का अंतरिम बजट पेश करना है। लेकिन बजट पेश करने से पहले वो रविवार को अमेरिका चले गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनकी तबीयत के बारे में कोई आधिकारी सूचना नहीं दी गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बारे में पता चला है, जिसका इलाज कराने के लिए वो अमेरिका गए हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की भी तबीयत बिगड़ गई है। गुरवार को उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पार्टी के चौथे दिग्गज नेता हैं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर। पर्रिकर काफी दिनों से अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हें। वे इलाज करने के लिए पहले विदेश गए थे। विदेश से इलाज कराकर लौटने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली एम्म में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अभी भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।
बीते मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि अब वो ठीक हैं, उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.