Blog

महाराष्ट्र में बनी BJP-NCP की सरकार, फडणवीस दूसरी बार बने सीएम, रातों-रात पलटी बाजी

महाराष्ट्र की राजनीति में रातों-राता सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी ने NCP के साथ मिलकर सरकार बना ली है।  

देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ले ली है। वहीं एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। शनिवार सुबह राज्यपाल कोश्यारी भगत ने शपथ दिलाई।

शुक्रवार तक किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि राज्य में बीजेपी और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं। जाहिर है एनसीपी, कांग्रेस के साथ थी। उसने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ चुनाव लड़ी शिवसेना ने जनादेश को नकार कर दूसरों से गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही थी। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी।

वहीं अजित पवार ने कहा कि नजीते के बाद से कोई भी सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र किसान के मुद्दों समेत कई परेशानियों का सामना कर रहा था, इसलिए हमने एक स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.