उत्तराखंड: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, कीजिए दर्शन

उत्तराखंड के चमोली जिले के भारत-तिब्बत सीमा पर नीती गांव के शिवालय में बाबा बर्फानी की मनमोहक तस्वीर सामने आई है।

नीती गांव में एक गुफा है। यहां पर बाबा बर्फानी का एक मंदिर है। इस मंदिर को लोग टिमरसैण शिवालय कहते हैं। ठंड के मौसम इस इलाके में जमकर बर्फबारी होती है। इस समय इलाके में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ से टपकने वाला पानी बर्फ बनता और फिर ये शिवलिंग का रूप ले लेता है। ये तस्वीर यहां पर सर्दियों में ही खास तौर पर देखने को मिलती है। भारी बर्फबारी के बीच ये मनमोहक तस्वीर सामने आई है।

नीती घाटी के प्रधान ने बाबा बर्फानी के बारे में सूचना दी है। उन्होंने बताया कि कुछ युवक टिमरसैण शिवालय गए थे। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। युवकों ने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भेजी है। इस समय भारी बर्फबारी के बीच इस इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राज्य सरकार की ये कोशिश रही है कि इस इलाके को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। यही वजह है कि सरकार ने पिछले साल इस इलाके में शीतकालीन सत्र आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बर्फबारी की वजह से ऐसा करने में सरकार असफल रही।

उधर, प्रशासन इस इलाके में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के रूप में जुटी हुई है। इस इलाके में यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था के लिए होम स्टे योजना शुरू करने की तैयारी कर है। सरकार की ये कोशिश है कि इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिले।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.