महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, अब बनेगी शिवसेना, NCP-कांग्रेस की सरकार?

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने नहीं जा रही है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से मिलने के बाद ये साफ कर दिया है।

मुंबई में राजभव में राज्यपाल कोश्यारी भगत से मिलने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि हम सरकार नहीं बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने शिवसेना पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है, हमारी तरफ से उसे शुभकामनाएं।

वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को न्योता दिया है। बीजेपी द्वारा मना किए जाने के बाद राज्यपाल ने शिवसेना को ये न्योता दिया है।

इस बीच शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के हटने के बाद महाराष्ट्र में फिलाहल शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार की संभावनाएं और मजूबत हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, तीनों पार्टियां पहले से ही आप में मंथन कर रही थीं। खबरों के मुताबिक, सबकुछ ठीक रहा तो महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार देखने को मिल सकती है। खबर है कि कांग्रेस के विधायकों ने आलाकमान से शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा जता दी है। हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि घटनाक्रमों पर हमारी नजर है। उहोंने कहा कि हम बैठक कर रहे हैं और हमारे सामने सभी विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। हमने अभी कुछ तय नहीं किया है।

उधर, बीजेपी नेताओं के राज्यपाल से मुलाकात के तुरंत बाद शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ-साफ कहा है कि मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। राउत ने कहा कि अगर उद्धव जी ने कहा है तो इसका मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी प्रमुख शरद पवार से कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। जिस तरह के वो संकेत दे रहे हैं। उससे लगता है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.