महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी कर रही शिवसेना ने पूछा- कौन है NDA का कनवीनर, कहां हैं आडवाणी?

महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना सरकार बनाने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि तीनों पार्टियों के बीच सरकार गठन को लेकर समझौता हो चुका है। इस बीच शिवसेना का बीजेपी पर हमला जारी है।

मीडिया द्वारा एनडीए को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुराने एनडीए और आज के एनडीए में काफी फर्क है। राउत ने पूछा कि आज एनडीए का कनवीनर कौन है? आडवाणी जी जो इसके संस्थापकों में से एक थे, वो या तो छोड़ चुके हैं या निष्क्रिय हैं। गौरतलब है कि अक्सर मोदी-शाह पर ये आरोप लगता रहा है कि आडवाणी जी को उन्होंने अलग-थलग कर दिया है। ये वही आडवाणी हैं, जिन्होंने बीजेपी को खड़ी की थी, लेकिन आज वे किनारे हैं।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि निस्संदेह, महाराष्ट्र में शिवसेना के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इससे पहले एनसीपी भी इस बात पर मुहर लगा चुकी है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और तीनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाएंगी।

इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खबरों में कहा गया है कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर समझौता हो चुका है। जल्द ही तीनों पार्टियां मिलकर महाराष्ट्र में सरकार गठन का ऐलान कर सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.