Blog

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की डोली सजने वाली है, इस विधायक के साथ लेंगी सात फेरे

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्द ही शीदी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ सात फेरे लेंगी।

दिल्ली में 21 नवंबर को दोनो की शादी होगी। अदिति सिंह के मुताबिक ये शादी उनके पिता ने ही तय की थी और वो अपनी शादी के लेकर बहुत खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड्स भी बंट चुके हैं। आपको बता दें कि अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में विधायक बने हैं। अंगद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं।

आपको बता दें कि इसी साल उनके पिता का निधन हो गया था। दोनों का परिवार लंबे वक्त से राजनीति में है। जितने वक्त से अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है। करीब उतने ही वक्त से अंगद सैनी का भी परिवार पंजाब की रानजनीति में सक्रिय है। पिछले काफी दिनों से अदिति सिंह अपनी राजनीति को लेकर सुर्खियों में हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था, लेकिन अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने उनसे जवाब भी मांगा था। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी ने इसको लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.