लखनऊ में हिंदुवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मु्ख्य आरोपी मोइनुद्दीन पठान और अशफाक को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
दोनों ही आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने इस वारदात को कमलेश तिवारी के मुहम्मद पैगम्बर को लेकर दिए गए बयान के बाद किया है। आपको बता दें कि 2015 में कमलेश तिवारी ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
दोनों ही आरोपियों पर पुलिस ने ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों की तलाश में कई जगह पर दबिश दे चुकी थी। इससे पहले मंगलवार को गुजरात से गिरफ्तार तीन आरोपियों को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद तीनों साजिशकर्ता 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिए गए। आपको बता दें कि तीनों को सूरत से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने आरियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई थी।
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से लगातार आरोपी हत्यारे अशफाक और मोइनुद्दीन लगातार बचकर भागते फिर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से लगातार पुलिस को उन दोनों के बारे में क्लू मिलती रही। इसके साथ ही, लखनऊ के जिस होटल में दोनों रुके थे वहां से भी पुलिस को खून से सने चाकू और अन्य चीजें बरामद हुई थीं। आपको बता दें कि कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ स्थित उनके दफ्तर में की गई थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.