कमलेश तिवारी हत्याकांड: गिरफ्तार मुख्य आरोपी अशफाक के बारे में बड़ा खुलासा, हिंदू सहयोगी का रूप धारण कर रची थी साजिश!

कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार दो मुख्य आरोपियों में से एक अशफाक शेख के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।

गुजरात पुलिस के मुताबिक, अशफाक शेख ने अपने हिंदू सहयोगी का रूप धारण कर हत्यी की साजिश रची थी। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, आरोपी अशफाक शेख गुजरात के सूरत में एक फार्मा कंपनी में मैनेजर था। उसने अपने हिंदू सहयोगी रोहित सोलंकी के आधार कार्ड में तस्वीर को बदलकर उसका रूप धारण किया। इसी फर्जी पहचान के आधार पर अशफाक ने कमलेश तिवारी के एक सहयोगी से जान पहचान की। इस दौरान उसने हिंदू समाज पार्टी में अंदर तक पैठ बनाई।

खबरों के मुताबिक, अशफाक शेख ने हिंदू समाज पार्टी के गुजरात अध्यक्ष जैमिन दवे तक पहुंच बना ली थी। वो उनसे हमेशा संपर्क में रहता था। इस दौरान अशफाक ने जैमिन दवे के सामने खुद को हिंदुत्‍व का कट्टर समर्थक साबित कर उनका विश्वास जीत लिया। यहीं से उसने कमलेश तिवारी तक अपनी पहुंच बनाई और फिर हत्या की साजिश रची।

गौरतलब है कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दो भगवाधारी हमलावर दफ्तर में घुसे थे। इस दौरान उन्होंने कमलेश तिवारी पर फायरिंग की। जब पिस्टल में गोली फंस गई तो उन्होंने कमलेश तिवारी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.