प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात के खेडा जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए, जिनमें अधिकतर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना कनीज गांव में हुई। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया, ‘‘छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे – मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे।’’
उन्होंने कहा, सभी छह शव निकाल लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे और चार उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महेमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और एक बचाव अभियान शुरू किया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.