कश्मीर में मानव ढाल बनाकर सुर्खियों में आए मेजर गोगोई को मिली बड़ी सजा, महिला से दोस्ती करने का था आरोप

जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति को मानव ढाल बनाकर सुर्खियों में आने वाले मेजर लीतुल गोगई को सेना ने एक महिला से दोस्ती करने और ड्यूटी के दौरान एरिया से गायब रहने के मामले में कड़ी सजा दी है।

सेना मुख्यालय ने मेजर गोगोई की वरिष्ठता में 6 महीने की कटौती करने और उन्हें घाटी से बाहर भेजने का फैसला लिया है। इस मामले में सेना ने मेजर गोगोई और उनके ड्राइवर मल्ला को दोषी ठहराया है। मल्ला को क्या सजा दी जाए, इसका फैसला उनके कंपनी कमांडर पर छोड़ा गया था। कंपनी कमांडर ने मल्ला को कड़ी फटकार लगाई गई है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, सेना मुख्यालय ने कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी आदेश हाल ही में मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, गोगोई और मल्ला के खिलाफ ‘समरी ऑफ एविडेंस’ फरवरी में पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आर्मी कोर्ट ने आरोपी और गवाहों के बयान दर्ज किए थे, जिसके बाद ये सजा सुनाई गई है।

ये है पूरा मामला:

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23 मई, 2018 को मेजर गोगोई और उनके ड्राइवर को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब उनका होटल स्टाफ के साथ झगड़ा हो गया था। गोगोई 18 साल की लड़की के साथ होटल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लड़की ने कोर्ट मार्शल के दौरान गवाही देने से मना कर दिया था। सेना के अधिकारियों से कहा था कि जो बयान लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दिया था, उसे आखिरी माना जाए। लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वो मेजर गोगोई के साथ अपनी मर्जी से होटल में गई थी। उसने ये भी बताया था कि मेजर गोगोई के साथ उसकी दोस्ती उनकी फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए हुई थी, जिसमें गोगोई ने अपना नाम उबैद उर्रहमान बताया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.