सचिन तेंदुलकर के नाम एक और ‘अनोखा रिकॉर्ड’

क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है ये तो हम सभी जानते हैं। अब मास्टर ब्लास्टर के नाम एक ‘अनोखा रिकॉर्ड’ जुड़ गया है।

सचिन तेंदुलकर ने पहली बार किसी महिला से दाढी बनवाई है। इससे पहले तेंतुलकर ने कभी भी किसी से दाढी नहीं बनवाई, लेकिन अब महिला हज्जाम नेहा और ज्योति ने सचिन तेंदुलकर की दाढी बनाई है। लड़कियों से दाढी बनवाने का वीडियो भी सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”आप शायद ये नहीं जानते होंगे, लेकिन मैंने कभी भी किसी से शेव नहीं बनवायी। अब ये रिकार्ड टूट गया है। इन महिला हज्जाम से मिलना सम्मान की बात है।”  सचिन तेंदुलकर ने दोनों लड़कियों को जिलेट स्कालरशिप भी प्रदान की जिनमें उनकी शैक्षिक और पेशेवर जरूरतों को पूरा किया जायेगा।

आपको बता दें कि सचिन ने इन लड़कियों से दाढी भारत में मौजूद लिंग संबंधित रूढ़ियों को तोड़ने में अपना योगदान देने के लिये बनवाई है। इस पेशे में ज्यादातर पुरुष ही हैं। 2014 में उत्तर प्रदेश की बनवारी टोला गांव की रहने वाली नेहा और ज्योति ने पिता के बीमार होने के बाद उनकी जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया।

शुरुआत में दोनों लड़कियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। स्थानीय लोग दोनों से दाढी नहीं बनवाते थे, ना ही बाल कटवाते थे। बाद में जिलेट इंडिया ने विज्ञापन के जरिए दोनों की प्रेरणादायी कहानी को उजागर किया गया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस विज्ञापन को youtube पर अब तक 1.60 करोड़ लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद ही सचिन तेंदुलकर ने भङी दोनों लड़कियों से दाढी बनवाने का फैसल किया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.