Categories: IndiaIndia NewsNews

डिजिटल होते ही बढ़ गए ‘बुआ’ के फॉलोअर्स

सोशल मीडिया की ताकत को बीएसपी प्रमुख मायावती ने देर से ही सही लेकिन पहचान ही लिया है। 2019 के चुनावी रण में मायावती का डिजिटल अवतार सामने आया है। अब ट्विटर पर मायावती की आधिकारिक एंट्री हो गई है।

बसपा प्रमुख ने ‘सुश्रीमायावती’ @sushrimayawati के नाम से ट्विटर पर अकाउंट बनाया। मायावती के अकाउंट बनाते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। ट्विटर पर अब तक उनके फॉलोवर्स की संख्या 44 हजार के पार जा चुकी है। बुधवार सुबह 10 बजे उनके ट्विटर हैंडल को करीब 4 हजार लोग फॉलो कर रहे थे, जो शाम 7 बजे के करीब 30 हजार के पार पहुंच गए हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे तक उनके फॉलोवर्स की संख्या 44 हजार के पार जा चुकी है। हालांकि मायावती सिर्फ एक ही हैंडल को फॉलो कर रही हैं और वह किसी नेता का नहीं बल्कि ट्विटर सपोर्ट का है।

भतीजे ने बुआ को बना दिया डिजिटल
साल 2013-2014 से सोशल मीडिया का भारत में तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ है। सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच का ऐहसास राजनीति पार्टियों को भी हुआ। जिसके बाद ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं ने अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म अपना अकाउंट बनाया। इसमें ज्यादातर ने ट्विटर पर अपना ऑफिशियल अकाउंट क्रिएट किया। इसके बाद सभी पार्टियों ने अपने कामों के प्रचार और विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सोशल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया, लेकिन इस दौर में भी मायावती ने किसी भी सोशल साइट पर अपना औपचारिक अकाउंट नहीं बनाया। अब जाकर दलितों की नेता कही जाने वाली मायावती को सोशल प्लेटफॉर्म की ताकत का ऐहसास हुआ और उन्होंने भी अपना अकाउंट ट्विटर पर बना लिया।

फोटो: सोशल मीडिया

माना जा रहा है कि मायावती को उनके भतीजे आकाश ने ही डिजिटल बनाया। उसके कहने पर ही मायावती ने ट्विटर पर दस्तक दी है। आकाश अंबानी मायावती के भतीजे हैं। आकाश मायावती के भाई आनंद के बेटे हैं। आकाश ने लंदन से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। कुछ दिनों से अक्सर उन्हें मायावती के साथ देखा जाता है। इस वक़्त वो हर समय उनके साथ रहकर राजनीति की बारीकियां सीख रहे हैं। जानकारों का मानना है कि आकाश की ही मायावती के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.