Categories: IndiaIndia NewsNews

मुसलमानों को मोदी सरकार का बहुत बड़ा तोहफा

मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में ही मुसलमानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। सरकार अब मदरसों के शिक्षकों को मॉर्डन साइंस और शिक्षा पद्धति के वैज्ञानिक तौर तरीकों की तकनीकी ट्रेनिंग देगी।

ताकि वो मदरसे में पढ़ रहे छात्रों को तकनीकी तौर पर भी तैयार किया जा सके। उनको साहित्य के साथ विज्ञान, कम्प्यूटर, इंटरनेट, ई-लर्निंग और स्मार्ट एजुकेशन सिस्टम से जोड़ा जा सके। इसके लिए सरकार बजट में अलग से प्रावधान भी करेगी ताकि योजना जल्दी से अमल में आ जाए। मोदी सरकार की नई शिक्षा स्कीम का मकसद मदरसों में पारम्परिक अरबी और उर्दू में धार्मिक शिक्षा के साथ मॉर्डन एजुकेशन भी पूरे वैज्ञानिक तरीके से देकर मदरसे से निकले छात्रों को भी मुख्य धारा में शामिल करना है।

सरकार के इसके लिए 5 साल का प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम के अनुसार अगले पांच सालों में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट-कम-मीन्स योजनाओं के जरिए देश के पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इनमें 50 फीसदी से ज्यादा लड़कियों को शामिल किया जाएगा। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की लड़कियों के लिए बेगम हजरत महल बालिका स्कालरशिप भी शामिल है। यह स्कालरशिप दस लाख से ज्यादा होंगी। यह काम अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।

इस योजना के ऐलान के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। वाराणसी के बाबाओं ने प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक मंत्रालय को चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने कहा कि इस स्कीम का फायदा सिर्फ मुस्लिम छात्रों को ही क्यों मिले, जबकि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक देश के करीब आठ राज्यों में हिंदू की आबादी इतनी कम है कि उन्हें अल्पसंख्यक दर्जा और सुविधाएं मिले।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.