तस्वीरें: केदारनाथ में नया नहीं है पीएम मोदी का ‘साधु अवतार’, पहले भी जाते रहे हैं बाबा के दरबार

2019 लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को आखिरी चरण का मतदान है। उससे एक दिन पहले शिव भक्त पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने यहां प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन किए और रुद्राभिषेक किया।

ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है जब वो बाबा केदारनाथ के दर पर पहुंचे हैं। अपने कार्यकाल में इससे पहले भी तीन बार केदारनाथ जा चुके हैं। हां ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने  के बाद नरेंद्र मोदी केदारनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दर्शन करने हमेशा से आते रहे हैं। क्या आपको पता है गुजरात में अपना जादू बिखेरने वाले मोदी कभी साधु बनना चाहते थे। बचपन से ही पीएम मोदी धार्मिक रहे हैं। उन्हें साधु संतों को देखना बहुत अच्छा लगता है।

फोटो: सोशल मीडिया

मोदी खुद भी संन्यासी बनना चाहते थे। बताया जाता है कि संन्यासी बनने के लिए नरेंद्र मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद घर से भाग गए थे और इस दौरान मोदी पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित कई जगहों पर घूमते रहे और आखिर में हिमालय पहुंच गए और कई महीनों तक साधुओं के साथ घूमते रहे। मुख्यधारा की राजनीति में आने से पहले पीएम मोदी ने 5 साल एक वैरागी के रूप में बिताए थे। 1985-1990 के बीच मोदी ने केदारनाथ के गरुड़चट्टी में साधना की थी।

फोटो: सोशल मीडिया

पीेएम मोदी को पहाड़ों पर जाना काफी पसंद है। वो अक्सर करीबियों के साथ पहाड़ों पर जाया करते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.