तस्वीरें: बाबा केदारनाथ में पीएम का पहाड़ी अवतार, स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी में आए नज़र, गुफा में ध्यान लगाते दिखे

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण का प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उत्तराखंड के आध्यात्मिक दौरे पर हैं।

बाबा केदारनथ के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी और कमर में केसरिया गमछे में नजर आए। प्रधानमंत्री ने हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक का पैदल रास्ता पहाड़ी अंदाज में छड़ी लेकर तय किया। इसके बाद उन्होंने बाबा के दर्शन किए।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पीएम मोदी का एक वीडियो और कई तस्वीरें जारी की हैं। वीडियो में पीएम मोदी पहाड़ी परिधान में केदारनाथ मंदिर की ओर हाथ में छड़ी लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी गुफा में ध्यान लगाते दिख रहे हैं। खबरों कहा गया है कि पीएम मोदी की ये तस्वीरें गुफा में पहुंचने की हैं। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी ने मीडिया द्वारा विनती करने पर शुरूआत की तस्वीरें लेने दीं।

कहा जा रहा है कि पीएम मोदी गुफा में गुफा में कल सुबह तक ध्यान लगाएंगे। गुफा के आसपास के क्षेत्र में किसी भी मीडिया या कर्मियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। रविवार को पीएम मोदी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.