आधे हिंदुस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 70 लाख लोग प्रभावित, इतने लोगों की हो चुकी है मौत

बाढ़ ने बिहार से लेकर असम तक बर्बादी मचा रखी है। इंसान पर बारिश की मार इतनी भारी पड़ी है कि वो दाने-दाने को मोहताज हो गया है। अपने ही घर से भागने पर मजबूर हो गया है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से कई शहरों में आई बाढ़ से अब तक 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि सैलाब की वजह से मरनों वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। बाढ़ की वजह से बिहार और असल सबसे ज्यादा प्रभावित है। बिहार के 12 जिले में पानी भरने से अब लोगों की हिम्मत जवाब देने लगी है। सीमा पार नेपाल में भी भारी बारिश के चलते राज्य पर दोहरी मार पड़ गई है। अकेले बिहार में बाढ़ की वजह से 25.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई मुआयना किया है।

असम में बाढ़ से बुरा हाल

असम का हाल बिहार से भी ज्यादा बुरा है। असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग सैलाब से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी ली। राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है। एनडीआरएफ की 119 टीमों को दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।

असम के साथ ही मिजोरम और मेघायल में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। मिज़ोरम में 32 गांव, जबकि मेघालय में 1.14 लाख लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। राहत की बात ये है कि दो नदियों में पानी घटना शुरू हो गया है। जिससे त्रिपुरा में सैलाब के हालात में सुधार के संकेत मिले हैं। महाराष्ट्र में भी 75 गांव अलर्ट पर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.