मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह बोले- आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतिक होता है

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने विवादित बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतिक होता है। राकेश सिंह भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी और मालेगांव धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर का बचाव कर रहे थे। इस दौरान राकेश सिंह ने कहा, “भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता। भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतिक होता है।”

राकेश सिंह ने आगे कहा, “जब चुनाव का समय आता है। तब कांग्रेस के नेता और ये दिग्विजय सिंह खुद जगह-जगह पर इसी भगवा के शरण में माथा टेकते हुए दिखाई देते हैं।”

प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से प्रत्याशी घोषित करने के बाद पूरी बीजेपी उनके बचाव में उतरी हुई है। अमित शाह से लेकर पीएम मोदी तक प्रज्ञा का बचाव कर चुके हैं। विपक्षी दलों समेत कई लोग यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से प्रत्याशी क्यों बनाया। क्योंकि प्रज्ञा पर मालेगांव ब्लास्ट केस में आतंकवाद से जुड़ी संगीन धाराएं लगी हैं।

इस मामले में मालेगांव पीड़ित के एक पिता ने मुंबई की एनआईए कोर्ट में याचिका लगाकर प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि उसके पास कोई ऐसा कानूनी अधिकार नहीं जो आरोपी को चुनाव लड़ने से रोक सके। अदालत ने कहा कि यह मामला चुनाव से जुड़ा है और इसमें चुनाव आयोग ही फैसला ले सकता है। कोर्ट के फैसले से पहले चुनाव आयोग ने भी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.