मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सीएम कमलनाथ की अध्यक्षा में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के कर्मचारियों को तोहफा मिला है।

कमलनाथ की सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 1 जनवरी से 3 प्रतिशत डीए देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जो रिटार्यड कर्मचारी हैं उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर 1 हजार 647 करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले के साथ ही राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 1 जनवरी 2019 से बढ़ा डीए मिलेगा। फिलहाल सरकार राज्य के कर्मचारियों को सरकार 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। इस बढ़ोतीर के साथ ही कर्मचारियों को 9 प्रतिशत की जगह 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

कैबिनेट की बैठक में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को मंजूरी भी मिल गई है। सरकार ने इससे संबंधित अध्यादेश के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद सभी सरकारी विभागों को अपने भर्ती नियमों में संशोधन करना पड़ेगा। जो अभी तक नहीं हुआ है। प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजातियों को 36 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।

कैबिनेट की बैठक में किसानों और राजनीतिक दलों के नेताओं पर दर्ज केस वापस लिए जाने को लेकर चर्चा हुई। इस में खास तौर पर मंदसौर गोलीकांड के दौरान किसानों पर दर्ज केस पर चर्चा हुई। मंगलवार को फिर इस सिलसिले में गृह मंत्री और कानून मंत्री के बीच फिर बैठक होगी और इस पर कोई फैसला लेने पर चर्चा होगी।

कैबिनेट बैठक में एवरेस्ट पर्वतारोही भावना डेहरिया और मेघा परमार को सम्मानित किया गया। दोनों ही पर्वतारोहियों को 3-3 लाख रुपये ईनाम राशि दिए जाने की घोषणा की गई। सरकार दोनों ही पर्वतारोहियों को सरकारी नौकरी भी देगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.