त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता को दी बड़ी खुशखबरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

कैबिनेट की बैठक में 24 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान भर्ती, जमीन खरीद में छूट, पिरुल कलेक्शन पर पैसा तय करने समेत कई अहम फैसले लिए गए। रावत कैबिनेट की इस बैठक से राज्य की जनता के लिए खुशखबरी है। कैबिनेट ने दून विशेष क्षेत्र विकास परिषद, साडा का विलय एमडीडीए में करने पर मुहर लगा दी है। जनता के लिए पहली खुशखबरी ये है कि प्राधिकरण में पहले काम कर रहे 149 कर्मचरियों के अलावा 39 पदों को कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। यानी 49 पदों के लिए अब भर्ती की जाएगी। बाकी पदों के लिए मुख्य सचिव के अधीन गठित समिति फैसला लेगी। इसके अलावा वेलनेस सेंटर्स पर संविदा फार्मासिस्टों की भर्ती की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले के 600 के बजाय अब 2000 पदों पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने जनता के लिए एक और खुशखबरी दी है। कैबिनेट ने राष्ट्रीय पेंशन योजना एनपीएस के तहत नियोक्ता के हिस्से को 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर गया है। इसका फायदा पेंशनधारियों को मिलेगा। पहले ही ये संभावना जताई जा रही थी कि रावत कैबिनेट इस बैठक में इस पर फैसला ले सकती है।

जंगलों को आग से बचाने के लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। जंगलों में आग लगने की मुख्य वजह चीड़ की पत्तियों (पिरूल) को एकत्र करने पर वन विभाग अब एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से वन पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दल आदि को भुगतान करेगा। ऐसे में जो लोग चीड़ की पत्तियों को इकट्ठा करते हैं उनके लिए यह कमाई का जरिया बन जाएगा। साथ ही जगंलों को आग से बचाया जा सकेगा। इन दिनों अक्सर पहाड़ों में ये देखा जा रहा है कि जंगलों में आग लग रही है। सरकार की इस योजना से जनता को फायदा मिलने के साथ जंगलों में आग लगने पर काबू पाया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.