Categories: IndiaNews

आसाराम के बाद अब उसका बेटा नारायण साईं भी रेप केस में दोषी करार, 30 अप्रैल को सजा का ऐलान

आसाराम के बाद अब उसके बेटे नारायण साईं को भी रेप केस में दोषी करार दिया गया है। गुजरात की सूरत की सेशन कोर्ट ने रेप केस में नारायण साईं को दोषी करार दिया है।

सूरत की सेशन कोर्ट ने सूरत की रहने वाली दो सगी बहोने से नारायण साईं को रेप का दोषी पाया है। इस मामले मे नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट 30 अप्रैल को सजा का ऐलान करेगा। पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रेप का ये मामला करीब 11 साल पुराना है। आसाराम के खिलाफ गांधीनगर कोर्ट में मामला चल रहा है।

साल 2013 में केस दर्ज होते ही नारायण साईं फरार हो गया था। केस दर्ज होने के करीब 2 महीने बाद पुलिस नारायण साईं को गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई थी। पुलिस ने नारायण साईं को हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर किया था। इस बीच वो भेष बदलकर अपने ठिकाने बदल रहा था। यही वजह है कि पुलिस को नारायण साईं को गिरफ्तार करने में करीब 2 महीने लग गए थे।

वहीं नारायण साईं के पिता आसाराम को जोधपुर की कोर्ट यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की से रेप के मामले में दोषी करार दिया था। फिलहाल आसाराम जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद है और अपनी सजा काट रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.