राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर कौन सा नया नारा दिया है?

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर नया नारा दिया है।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने नारा गढ़ा, ”कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है।” शुक्रवार को न्याय योजना को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मिडिल क्लास के सैलरीड क्लास लोगों को इस योजना से घबराने की जरूरत नहीं है। इस योजना के लिए जितने रुपयों की जरूरत है वो उनकी सैलरी से नहीं लिया जाएगा, बल्कि इसका भुगतान उस रकम से किया जाएगा जो नरेंद्र मोदी की मदद से बड़े उद्योगपतियों ने लूटी है।

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद शुक्रवार को पहली बार राहुल गांधी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया। राहुल गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ जेल में किये जा रहे व्यवहार की निंदा और कहा कि इसका खामियाजा एनडीए को चुनावों में उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही बिहार की रैली में राहुल ने पुलवामा हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई को चुनावी मुद्दा बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों को कर्ज नहीं चुका पाने पर जेल में नहीं भेजा जाएगा। राहुल ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि आप नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों को देश से भगाने में मदद करते रहिये। हम किसानों, कामगारों के साथ खड़े हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.