NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, 30 मई को ले सकते हैं पीएम पद की शपथ

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह केंद्र में एक बार फिर सरकार गठन की तैयारी में जुट गए हैं।

दिल्ली में शनिवार को एनडीए के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में सभी नवनियुक्त संसद और एनडीए के नेता शामिल हुए। सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये जनादेश जनता के प्रचंड समर्थन की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि कि 17 राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट के साथ देश के सभी हिस्सों से हमें आशीर्वाद मिला है।

संसद की बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के अंदर आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

खबरों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 30 मई को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ से पहले पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात जाएंगे। इसके बाद वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.