Categories: IndiaNews

जिस आवाज से सिद्धू लूट लेते हैं महफिल, उसी ‘आवाज’ पर मंडराया ‘सन्नाटे’ का खतरा

कांग्रसे नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के वोकल कॉर्ड्स में नुकसान पहुंचने की वजह से उन्हें डॉक्टरों ने पांच दिनों की आराम की सलाह दी है। उनकी आवाज जाने का खतरा है।

सिद्धू ने हाल में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में 17 दिनों तक जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान करीब 70 जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान, सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए तीन दिन के लिए पाकिस्तान भी गए। ज्यादा जनसभाओं को संबोधित करने की वजह से उनके वोकल कॉर्ड्स को काफी नुकसान पहुंचा है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां कहा, “थका देने वाले उनके व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनके वोकल कॉर्ड्स को नुकसान पहुंचा है। डाक्टरों ने उन्हें बताया है कि उनकी आवाज जाने का खतरा है और उन्हें तीन से पांच दिनों के आराम की सलाह दी है।”

प्रवक्ता ने बताया, “लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्राओं ने उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। वह इससे पहले भी अत्यधिक हवाई यात्राओं की वजह से डीवीटी (डीप वैन थ्रोमबोसिस) से ग्रस्त रहे थे। उनके खून की लगातार जांच की जा रही है, जिसका गंभीरता पूर्वक मूल्यांकन किए जाने की जरूरत है।”

प्रवक्ता के मुताबिक, सिद्धू पूरी जांच और स्वास्थ्य सुधार के लिए किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं। उन्हें सांस लेने का अभ्यास कराया जा रहा है और फिजियोथेरेपी के साथ विशेष दवाइयां दी जा रही है।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.