ताज नगरी आगरा के आधे हिस्से को अगले 60 दिनों तक पानी की किल्लत सामना करना पड़ सकता है। आगरा वॉटर वर्क्स ने अपनी पानी की टंकियों और मशीनों और उपकरणों की सफाई की घोषणा की है।
आगरा वॉटर वर्क्स की इस घोषणा के बाद लोगों ने पानी की परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। आने वाले 60 दिनों तक आगर वासियों को सीमित मात्रा में ही पानी पहुंचाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि प्रमुख जल संयंत्र को बंद कर दिया गया है। यह पुराने शहर और ट्रांस-यमुना कॉलोनियों के हिस्सों को प्रभावित करेगा।
आगरा का कंटोनमेंट इलाका पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। अधिकारी ने कहा, “भंडारण टैंक की कमी के कारण स्थिति के खराब होने की संभावना है और अगले महीने गंगाजल पाइपलाइन से पानी आपूर्ति शुरू होने से पहले स्थानीय संयंत्र को साफ करना होगा।”
आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलनी हर रोज यहां आते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, हर रोज आगरा में 25 से 30 हजार लोग ताजमहल देखने जाते हैं। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस जगह पर आप ठहरेंगे वहां पानी का इंतजाम है या नहीं। वरना आपको भी पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.