Blog

ईडी की ‘तलवार’ पर पवार बोले- चाहे कुछ हो जाए केंद्र की सत्ता के आगे नहीं झुकाऊंगा सर

महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर भी प्रवर्तन निदेशालय की तलवार लटकने लगी है।

ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में खुद के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि वो शुक्रवार  दोपहर 2 बजे खुद ही ईडी कार्यालय में खुद को पेश करेंगे। पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे मंगलवार को ईडी मामले का पता चला। मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं देश के संविधान में विश्वास करता हूं। मैं कभी भी किसी भी बैंक में निदेशक नहीं रहा। लेकिन मैं ईडी का पूरा सहयोग करूंगा और उन्हें जो भी जानकारी की जरूरत होगी उन्हें दूंगा।”

ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 25 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के साथ ही दूसरे नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके विरोध में एनसीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पवार का यह बयान आया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.