उत्तराखंड के युवाओं के बहुत अच्छे दिन आने वाले हैं!

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगले डेढ़ सालों में प्रदेश में 47 हजार नौकरियां आने वाली हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका ऐलान किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में हुए इन्वेस्टर्स समित में 600 से ज्यादा निवेशकों के साथ 1 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू हुए थे। जिसमें से करीब 391 परियोजनाओं में 17 हजार 405 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। जिससे करीब 47 हजार नौकरियां निकलने का अनुमान है। आपको बता कि इस इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश करीब 4 हजार निवेशक शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशकों ने पहाड़ों में MSMI के तहत उद्योगों को स्थापित करने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। सिर्फ पर्वतीय जिलों में 152 उद्योग जमीन पर आ चुके हैं। धरातल पर उतर चुके हैं और सिर्फ इनहीं से 10,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने उद्योंग को लगाने के लिए 5 मानक बनाए हैं। जिसमें परियोजना के लिए भूमि क्रय, भूखंड आवंटन और लीज पर ली गई जमीन, अलग-अलग विभागों से ली गई एनओसी, निवेश के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति में सफल निविदा को आवंटन पत्र, निर्माण कार्य शुरू और पांचवां परियोजना के लिए संयंत्र और मशीनरी खरीद के लिए आदेश दे दिए हों शामिल हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया हाल ही में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए जो कदम उठाए हैं। इससे उत्तराखंड को बड़ा फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग काफी ज्यादा है। इसी लिए हमने पर्यटन को बूस्ट करने के लिए नई पर्यटन नीति बनाई है। इसके साथ ही जीएसटी की दरों में संशोधन से टूरिज्म और सर्विस बेस्ड इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.