अपूर्वा ने अपने पति और एनडी तिवारी के बेटे रोहित की क्यों ली थी जान? 518 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की हत्या के मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है।

क्राइम ब्रांच ने 518 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली की साकेत कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी समेत 56 लोगों के नाम गवाह के तौर पर दर्ज किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, रोहित कि पत्नी अपूर्वा के खिलाफ धारा 302 के तहत आरोप तय किए गए हैं। इस धारा के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद अपूर्वा को मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। रोहित शेखर की इसी साल 16 अप्रैल को हत्या की गई थी। हत्या का आरोप रोहित की पत्नी अपूर्वा पर लगा था।

चार्जशीट में ये बातें दर्ज हैं:

रोहित की पत्नी अपूर्वा को संदेह था कि उसके पति का उनकी भाभी से एक बेटा है। अपूर्वा को डर था कि कहीं संपत्ति रोहित की भाभी के बेटे के पास न चली जाए।

अपूर्वा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं, लेकिन रोहित से विवाह के बाद उसे इस बात का अंदाजा हुआ कि उसके पति का कोई राजनीतिक आधार नहीं है। अपूर्वा को लगा कि उसके सपने पूरे नहीं होंगे। रोहित से विवाह करने के 14 से 15 दिनों बाद ही अपूर्वा अलग घर में रहने लगी थी।

15 अप्रैल को रोहित शेखर, उसकी भाभी, एनडी तिवारी के सहयोगी और दो अन्य लोग मतदान के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली लौट रहे थे। अपूर्वा ने रोहित को वीडियो कॉल करके पूछा था कि वो शाम को क्या भोजन करेगा। वीडियो कॉल के दौरान अपूर्वा ने कार में महिला को रोहित के साथ शराब पीते संभवत: देख था, लेकिन उसने उस वक्त कुछ नहीं कहा।

रोहित करीब रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंचे थे। उन्होंने अकेले खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। इस दौरान रोहित अपनी मां से भी मिले थे।

अपूर्वा टीवी देखने के बाद देर रात पौने 1 बजे रोहित के कमरे में गई। रोहित के अपनी भाभी के गिलास में शराब पीने को लेकर अपूर्वा की बहस हुई। इसके बाद उसने अपने पति रोहित की हत्या कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.