यूपी: हिरासत में लिए जाने के बाद चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर प्रियंका गांधी, देश भर में सड़क पर कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार पर हमले तेज कर दिया है।

वहीं, सोनभद्र में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ, भोपाल, और चेन्नई समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

सोनभद्र में प्रियंका गांधी फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थीं। पहले उन्होंने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। इसके बाद वो मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस में रखा है। चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हुई हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें मृतकों के परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता वो नहीं जाएंगी।

17 जुलाई को गांव के प्रधान का गांव के ही दूसरे पक्षा से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौके पर लाशें बिछ गईं। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि जिन लोगों की जान गई है वो पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.