Blog

उत्तराखंड के इस हिस्से पर नेपाल ने किया दावा, भारत के नए नक्शे पर खड़े किए सवाल

पड़ोसी मुल्क नेपाल ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित कालापानी को भारत में दिखाए जाने को लेकर नेपाल ने अपनी आपत्ति जताई है। नेपाल कालापानी को अपने नक्शे में दारचूला जिले के हिस्से के तौर पर दिखाता रहा है।

नेपाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि कालापानी नेपाल का अभिन्न हिस्सा है। इसके साथ ही हम अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम अपने साथी देशों के साथ मिलकर इस मुद्दे के हल के लिए कूटनतीतिक बातचीत का रास्ता अपनाएंगे।

भारत की तरफ से इस पूरे मुद्दे पर विदेस मंत्रालय का बयान आया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के विदेश सचिवों को अनसुलझे सीमा विवाद का समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अलग होने इसके साथ ही लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने भारत का नया नक्शा जारी किया है। इस नक्शे पर चीन और पाकिस्तान भी आत्ति दर्ज करा चुके हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि वह गिलगिट-बाल्टिस्तान और उसके कब्जे के कश्मीर के दूसरे हिस्सों को भारतीय अधिकार क्षेत्र में दिखाने वाले जम्मू-कश्मीर के नए राजनीतिक नक्शे को पूरी तरह से खारिज करता है। पाकिस्तान की तरफ से ये भी कहा गया है कि भारत की तरफ से जारी किया गया नक्शा गलत है और कानूनी रूप से अवैध और अमान्य है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.