Blog

तीन तलाक बिल पर संसद में जोरदार हंगामा, ओवैसी ने सरकार से पूछा ये सवाल?

मोदी सरकार 2.0 ने लोकसभा में शुक्रवार को तीन तलाक बिल पेश किया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिल को पेश करते हुए इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए जरूरी बताया।

कानून मंत्री ने कहा कि सरकार मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म होते नहीं देख सकती है। इसलिए इस बिल का संसद में पास होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि सरकार तीन तलाक बिल पर अध्यादेश ला चुकी है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान तीन तलाक बिल लोकसभा से पास भी हो गया था, लेकिन राज्य सभा से पारित नहीं हो पाया था।

असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल

ट्रिपल तलाक बिल का ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया। जबकि कांग्रेस की तरफ से शशि थरूरी ने बिल का विरोध किया और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं का कोई फायदा नहीं होगा। वहीं ओवैसी ने बिल को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। ओवैसी ने सवाल पूछा कि जब हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कोई पुरुष अपनी पत्नी को छोड़ता है तो उसे एक साल की सजा का प्रावधान है। फिर ऐसा करने पर मुस्लिम पुरुषों के लिए तीन साल की सजा का प्राधान क्यों?

एसपी से सांसद आजम खान ने ट्रिपल तलाक बिल पर कहा कि वो और उनकी पार्टी कुरान में कही बातों का समर्थन करती है।

वोटिंग से पेश हुआ बिल

आमतौर पर किसी भी विधेयक को सदन में ध्वनिमत से पेश करने की इजाजत मिल जाती है। शुक्रवार को ट्रिपल तलाक बिल के साथ भी यही हुआ, लेकिन रविशंकर प्रसाद के बिल पेश करने के बाद ओवैसी ने डिवीजन की मांग कर दी। इसके बाद बिल पेश करने के लिए वोटिंग करानी पड़ी। बिल को पेश करने के पक्ष में 186 वोट पड़े। जबकि बिल नहीं करने के लिए 74 वोट पड़े।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.