नीति आयोग की मीटिंग में पीएम मोदी ने बताया न्यू इंडिया का रोडमैप

नीति आयोगी की शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर जोर दिया। नीति आयोग की पांचवी मीटिंग में पीएम ने 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर यानी कि 34,94,00,00 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य तय किया है।

पीएम ने कहा कि ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पाने के लिए नीति आयोग की अहम भूमिका है।

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अलग-अलग प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएमने ने कहा ये लक्ष्य भले ही चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन इसे सूबे की सरकारों की मेहनत से हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने राज्यों से उनकी आर्थिक क्षमता पहचानने के साथ ही जीडीपी टारगेट बढ़ाने पर जोर देने को कहा। इनकम और रोजगार बढ़ाने का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि निर्यात क्षेत्र नौकरियां देने और कमाई बढ़ाने के लिए काफी अहम है।

मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब उस गवर्नेंस सिस्टम की तरफ बढ़ रहे हैं। जिसकी विशेषता परफॉर्मेंस, ट्रांसपेरेंसी और डिलीवरी है। पीएम मोदी योजनाओं को सही तरीके से धरातल उतरने पर जोर दिया।

मीटिंग में पीएम ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि इससे जुड़ी कोशिशों को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितना पानी है उसका संरक्षण बेहद जरूरी है। पीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर तक पाइप से पानी पहुंचाने का है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.