कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद ईडी दफ्तर से पहले चिदंबरम को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है क उन्हें पेट संबंधी बीमारी है। चिदंबरम ने पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें पेट में दर्द से संबंधी इलाज के लिए हैदराबाद जाने की इजाजत दे दी जाए। उन्होंने ये भी कहा था कि इलाज के बाद भी उनकी हिरासत जारी रह सकती है। लेकिन  प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि चिदंबरम को किसी भी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए एम्स ले जाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि अब उनकी तबीयत बेहतर है। दिल्ली एम्स में इलाज के कुछ दे बाद उन्हें छुटी मिल गई है। उन्हें फिर से ईडी के दफ्तर लाया गया है।

बता दें कि इस वक्त चिदंबरम INX  मीडिया से जुड़े एक केस में ईडी की हिरासत में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने INX मीडिया भ्रष्टाचार केस में चिदंबरम को बीते मंगलवार को जमानत दे दी थी। सीबीआई की ओर से दर्ज इस मामले में गिरफ्तार किए जाने के दो महीने बाद चिदंबरम को राहत मिली थी। हालांकि अभी भी वो जेल में हैं, क्योंकि ईडी ने एक अन्य मामले में उन्हें गिरफ्तार कर रखा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.