केदारनाथ से रेस्क्यू का हैरान करने वाला वीडियो आया है

भोले बाबा की नगरी केदारनाथ से हैराने करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का दूसरे हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू किया है।

कुछ महीनों पहले यात्रियों को लेकर उड़ान भरते वक्त एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इसी हेलिकॉप्टर का वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर दिल्ली ले जाया गया। यहां क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को ठीक किया जाएगा। आपको बता दें कि दें कि MI-17 ने 11500 की ऊंचाई पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

प्राइवेट कंपनी का ये हेलिकॉप्टर यूटी एयर हवाई कंपनी का है और 23 सितंबर को उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस फाटा शेरसी आ रहा था। जमीन से सिर्फ 10 मीटर के करीब ही विमान उड़ा था, तभी पायलट को कुछ तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इस पर पायलट ने हेलीकॉप्टर को फिर से हेलीपैड पर उतारने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसका पिछला हिस्सा जमीन पर लगा और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गनीमत ये रही थी कि विमान में सवार सभी 6 यात्री बाल-बाल बच गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

6 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.