NRC: असम में मौजूद डिटेंशन सेंटर को लेकर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम का बड़ा खुलासा!

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर बवाल मचा हुआ है। असम में स्थापित डिटेंशन सेंटर को लेकर कांग्रेस, केंद्र की मोदी सरकार को घेर रही है।

कांग्रेस का कहना है कि NRC को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने असम में डिटेंशन सेंटर बनवाया है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि जो भी असम में डिटेंशन सेंटर मौजूद हैं, उन्हें मौजूदा केंद्र सरकार ने नहीं, बल्कि कांग्रेस की सरकार ने बनवाया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में गृहमंत्री रहे पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है।

पी चिदंबरम से जब ये पूछा गया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो डिटेंशन सेंटर बनवाए गए थे उसमें और मौजूदा डिटेंशन सेंटर में आप क्या फर्क देखते हैं। इस पर चिदंबरम ने कहा कि जो डिटेंशन सेंटर उनके कार्यकाल में बनाए गए थे वो NRC के मकसद से नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत बनवाए गए थे। उन्होंने कहा कि अब जो सरकार डिटेंशन सेंटर बनवा रही वो NRC को ध्यान में रखर बनवा रही है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया था कि असम में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं। इसके जवाब में राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया था कि असम में डिटेंशन सेंटर मौजूद हैं। उन्होंने पीएम मोदी के दावे को गलत करार दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.