उत्तराखंड: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवती का शव, पिता ने चार युवकों पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तराखंड के चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में युवती का शव जीआईसी कॉलेज भवन के पीछे फंदे पर लटका मिला है।

युवती अपने माता-पिता के साथ बालाजी से नायकगोठ में अपने ननिहाल लौटी थी। ननिहाल पहुंचने के कुछ देर बाद वो घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के पिता ने चंपावत और टनकपुर के चार युवकों को अफनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पिता ने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करवाया है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 7 बजे नायकगोठ में अपने ननिहाल से अचानक गायब हो गई। काफी खोज-बीन के बाद जब नहीं मिली तो पिता ने सुबह 9 बजे कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जीआईसी भवन के पीछे मैदान में खेल रहे बच्चों ने युवती के शव को पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसके बाद बच्चों ने स्थानीय लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने युवती को पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती की पहचान की।

युवती के पिता ने कहा कि चंपावत और टनकपुर के चार युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। लापता होने से पहले मोबाइल पर किसी युवक ने शिवांगी से बात भी की थी। उन्होंने वो मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है।  पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.