Categories: IndiaIndia NewsNews

हिंदुस्तान के सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 से बौखला गया है पाकिस्तान!

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है। इंडियन एयरफोर्स के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने के बाद से पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने रातभर रिहायशी इलाको में गोले बरसाए। पाकिस्तान ने मंगलवार शाम को अखनूर, नौशेरा, राजौरी, बालाकोट, मेंढर, मनकोट और केजी सेक्टर में अचानक भारी गोलीबारी शुरू कर दी और एक साथ क़रीब 12 से 15 जगह भारी हथियारों से सीज़फायर तोड़ा, मोर्टार और मिसाइल दागे। हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया। इंडियन आर्मी ने बेहिसाब बम बरसाए और पाकिस्तान की 5 पोस्ट को तबाह कर दिया है। गोलीबारी में पाक फौज के कई जवान भी घायल हुए हैं। दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में भारत के भी 5 जवान मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं।

बॉर्डर पर बसे इलाकों के स्थानीय प्रशासन को भी इल्म है कि हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के घर में घुसकर जो तबाही मचाई। उसकी बौखलाहट पाकिस्तान सीमा पर जरूर निकालेगा। लिहाज़ा लाइन ऑफ कंट्रोल से 5 किलोमीटर के दायरे में बसे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बुधवार बंद रखा गया है। कुछ परीक्षाओं को भी रद्द किया गया है, और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.