पाकिस्तान की अकड़ एक महीने में ही ढीली पड़ गई, भारत के आगे टेके घुटने

एक महीने की नौटंकी के बाद पाकिस्तान की अकड़ ढीली पड़ गई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान की तरफ से पहले ट्रेन और फिर बस बंद कर दी गई थी।

इसके साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने व्यापार बंद करने का भी फैसला किया था, लेकिन अब पाकिस्तान की सरकार ने व्यापार को खोलने का फैसला लिया है क्योंकि पाकिस्तान में दवा तक नहीं है। पाकिस्तान ने भारत से वो दवाएं मांगी है जो लाइफ सपोर्ट सिस्टम में इस्तेमाल होती है। दरअसल पाकिस्तान की फार्मा कंपनियां भारत के कच्चे माल पर निर्भर है। इसलिए व्यापार बंद करने के बाद ही लाहौर दवा एसोसिएशन ने कहा था कि 10 दिन में दवाइयों की कमी हो जाएगी। पाकिस्तान में मे़डिकल इमरजेंसी के हालात बन जाएंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान भारत से 150 से ज्यादा तरह की दवाइयां आयात करता है। पाकिस्तान में टीबी के मरिजों की दवाइयां भारत से ही जाती है। बच्चों की कई वैक्सिन तक पाकिस्तान भारत से आयात करता है।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक इस साल जुलाई के महीने तक पाकिस्तान ने भारतीय दवा कंपनियों से 1 अरब 36 करोड़ रुपये की दवाएं मंगाई थी। इसके बाद 5 अगस्त को भारत ने जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया तो पाकिस्तान ने हेकड़ी दिखाते हुए भारत से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लिये।

पाकिस्तान क्या भारत से आयात और निर्यात करता है?

पाकिस्तान भारत से मुख्‍य तौर पर चीनी, चाय, जीवन रक्षक दवाएं, ऑयल, केक, पेट्रोलियम तेल, कच्चा कपास, सूती धागे, टायर, रबड, डाई, रसायन समेत 14 सामान आयात करता है। वहीं पाकिस्तान भारत को कुल 19 प्रमुख उत्‍पादों का आयात करता है। जिसमें प्रमुख तौर पर ताजे फल थे। फल की निर्यात ठप होने से पाकिस्तानी मंडियों में फलों के ढेर लग गए और किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.