पंजाब के गुरदासपुर के बटाल में पटाखा फैक्ट्री में धमका हुआ है। हादसे में 19 लोगों की मौत की हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे में अभी भी 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल ने घटना पर दुख जताया है। सनी देओल ने ट्वीट किया, ”बटाला फैक्ट्री में धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं। NDRF की टीम और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान के लिए पहुंच गए हैं।”
स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी आवाज सुनकर दहशत में आ गए। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। सीएम ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने मृतकों क परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.