लोकसभा चुनाव होने में अभी करीब तीन महीने का वक्त बचा है। ऐसे में चुनाव से कुछ महीने पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं।
देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन और पेट्रोल के दाम में लगातार 5वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे, जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 26 पैसे, मुंबई में 28 पैसे और चेन्नाई में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दिल्ली में पेट्रोल 71.14 रुपये, कोलकाता में 73.23 रुपये, मुंबई में 76.77 रुपये और चेन्नई में 73.85 रुपये बिक रहा है। वहीं डीजल दिल्ली में 65.71 रुपये, कोलकाता में 67.49 रुपये, मुंबई में 68.81 रुपये और चेन्नई में 69.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बढ़ती तेल की कीमतों पर जानकारों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है। और यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज इजाफा हो रहा है। आगे भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से फिलहाल रातह मिलने की उम्मीद कम ही है।
बढ़ती तेल की कीमतों पर विपक्ष से लेकर आम जनता तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अभी करीब 3 महीने का वक्त है, और यही वजह है कि तेल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के करीब आते ही तेल के दाम घट सकते हैं या फिर बढ़ोतरी का सिलसिला रुक सकता है। उधर, सरकार का कहना है कि तेल कीमतों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.