Categories: IndiaNews

कर्नाटक: सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी का निधन, 111 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कर्नाटक के तुमकुरू के सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी का निधन हो गया है। उन्होंने 111 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

सिद्धगंगा मठ के अस्पताल में ही स्वामी जी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। राज्य के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने बताया कि स्वामी जी ने आज सुबह 11.44 बजे आखिरी सांस ली। कल यानी 22 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वामी जी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों के साथ सरकारी कार्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

बता दें कि पिछले महीने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में महंत शिवकुमार स्वामी जी के पित्ताशय और  यकृत की बाईपास सर्जरी की गई थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु लाया गया था। जहां उन्हें तुमकुरु के सिद्धगंगा मठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुयुरप्पा ने स्वामी जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्र ने एक महान हस्ती खो दी है। उनका जाना देश के लिए बड़ा नुकसान है। वो 90 साल तक काम करते रहे। उन्होंने वह पूरा जीवन जिया जो इतिहास में अद्वितीय है।”

स्वामी जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “स्वामी जी को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हामरी परंपराओं, सेवाभाव से काम करने, आध्यात्मिकता और वंचितों के अधिकारों के रक्षा करने का प्रतिनिधित्व किया।”

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.