Categories: IndiaNews

चुनाव खत्म होते ही तेल की कीमतों में लगी आग, महंगे पेट्रोल-डीजल के झटके के लिए हो जाइए तैयार!

चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर तेल की कीमतों में आग लग गई है। दो महीने तक पेट्रोल की कीमत में गिरावट के बाद देश के चार महानगरों में से तीन में गुरुवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अक्टूबर के मध्य में तेल की कीमत में रिकार्ड वृद्धि के बाद दो महीने के दौरान तेल की कीमत में 15 फीसदी से ज्यादा की कमी हुई थी। इसके बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इंडियन आयल कार्प के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 70.29 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 70.20 रुपये प्रति लीटर थी।

मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.91 रुपये और 72.94 रुपये थी। बुधवार की इसकी कीमत में क्रमश: 11 पैसे और 13 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे की गिरावट देखी गई। यहां बुधवार को 73.28 रुपये के मुकाबले गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 72.38 रुपये प्रति लीटर थी।

वहीं चार महानगरों में से तीन महानगर में लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: 64.66 रुपये, 67.66 रुपये और 68.26 रुपये रही। कोलकाता में डीजल की कीमत में एक रुपये की कमी हुई और यह 66.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मध्य अक्टूबर में डीजल की कीमत में रिकार्ड बढ़तरी होने के बाद इसकी कीमत में दो महीने में करीब 15 फीसदी तक की गिरावट आई।

तेल की कीमत में वृद्धि कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता के बाद हुई है। तेल निर्यातक देशों के संगठक ओपेक और रूस ने पिछले हफ्ते दो महीनों से लगातार तेल की कीमतों में गिरावट के बाद प्रतिदिन आपूर्ति 12 लाख बैरल तक कम करने का निर्णय लिया था। कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को 60.35 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.