Categories: IndiaNews

वीडियो: BJP नेता शत्रुघ्न का चुनावों में मिली हार पर मोदी-शाह पर हमला, बोले- तय करें पप्पू कौन है और फेकू कौन?

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मिली हार को लेकर अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह समेत पार्टी के प्रवक्ताओं को जमकर लताड़ा है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी के नेताओं का पार्टी का बचाव करने नौ दीये तेल जल रहे हैं। आलम ये है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मीडिया के सवालों से कतरा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। शॉटगन से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। पांच राज्यों में बीजेपी को मिली हार पर पार्टी के प्रवक्ताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्री को सिन्हा ने आड़े हाथों लिया लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “बौखलाए लोग हैं, फ्रस्टेटेड लोग हैं। कहां गए हमारे जो प्रवक्ता थे, अधिवक्ता थे, वक्ता थे। कहां है दिखाई तो पड़ नहीं रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा एक साल पहले हुई थी। एक साल के अंदर में अगर ऐसा रिजल्ट आया है, जबरदस्त क्रांतिकारी रिजल्ट आया है। सारी दुनिया उनकी बात कर रही है, क्या ऐसे आदमी को सलाम करेंगे या नहीं करेंगे। हमारे बिहार यूपी में एक अच्छी कहावत है कि ताली कप्तान को तो गाली भी कप्तान को, गाली कप्तान को तो गाली भी कप्तान को।”

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये लोग बहुत कहते रहे कि पप्पू हैं…पप्पू हैं…तो वो कर के दिखा दिए। अब आप खुद ही फैसला कीजिए कि पप्पू कौन है और फेकू कैन है?”

ये कोई पहली बार नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। इससे पहले भी वो कई बार पीएम मोदी और बीजेपी पर सीधा हमला बोल चुके हैं।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.