Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: सूरत में पीएम मोदी का मेगा शो, कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। सूरत के एक स्टेडियम में मेगा शो के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 26/11 होता था, अब उरी होता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ”कुछ लोग जमानत पर बाहर हैं, लेकिन एक दिन वो जेल जरूर जाएंगे।” प्रधानमंत्री के इस शो में खासतौर पर रिवॉल्विंग स्टेज बनाया गया था। ये स्टेज चारों तरफ घूमता है।

पीएम के संबोधन के बाद वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी से कछ सवाल भी किए। स्टेडियम में मौजूद एक युवा ने पूछा कि आप 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे महागठबंधन पर क्या कहेंगे। इस सवाल पर पीएम ने कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार पीढ़ियों तक देश पर राज करने वालों को ये पसंद नहीं आ रहा है कि आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया है।

पीएम से जब एक महिला ने सवाल किया कि आप वोट बैंक की परवाह किये बिना इतने बड़े फैसले कैसे ले लेते हैं। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि मुझे पता है कि देश के सवा सौ करोड़ लोग मेरे साथ हैं, इसलिए मैं फैसले ले लेता हूं। एक और सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने उन्हें मौज-मस्ती करने के लिए नहीं चुना है। पीएम ने कहा कि वो 24 घंटे मजदूरी करेंगे और वो जो कुछ भी देश के लिए कर सकते हैं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें 2019 का कोई डर नहीं है।

आज के अखबारों और न्यूज चैनल्स की सुर्खियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2013-2014 में अखबरों की हेडलाइंस घोटालों से भरी होती थी, लेकिन आज वो बदल गई है। उरी फिल्म का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि जवानों के खून का एक-एक कतरा हमारे लिए पवित्र है।

2014 में कालेधन का मुद्दा उठाकर सत्ता में आने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में एक बार फिर काले धन का जिक्र किया और कहा कि क्या कोई सोच सकता था कि काले धन के खिलाफ कोई लड़ाई हो सकती है। नोटबंदी के बाद का तीन लाख फर्जी कंपनियों पर ताले लगे हैं। बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने 2014 में जो निवेश किया था उसका फल अब आपको चक्रवृद्धि ब्याज समेत मिल गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.