Categories: IndiaNews

असम में पीएम मोदी का भारी विरोध, दिखाए गए काले झंडे

असम के गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां पर पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए गए।

एयरपोर्ट से राजभवन जाते वक्त ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए। इस दौरान ‘मोदी वापस जाओ’ के नारे भी लगाए गए। साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पीएम मोदी दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के तहत गुवाहाटी पहुंचे हैं। गुवाहाटी पहुंचे पीएम मोदी को आसू कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के गेट पर उस समय काले झंडे दिखाए जब उनका काफिला गोपीनाथ बारदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से राजभवन की ओर जा रहा था। इस दौरान आसू कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री के काफिले को घेर लिया और काले झंडे दिखाए।

पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए जाने को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया है। कांग्रेस ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “आज दिन में नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा गुवाहाटी में पीएम मोदी का गुस्से और आक्रोश के साथ काले झंडे से स्वागत किया गया।” कांग्रेस ने पूछा कि क्या लोगों की आवाज सुनी जाएगी?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.