Categories: IndiaIndia NewsNews

आरक्षण की ‘आग’ में फिर झुलसा राजस्थान!

आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान एक बार फिर जला उठा है। 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों का आंदोलन एक बार फिर पटरी पर पहुंच गया है।

आंदोलन की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हालत ये है कि गुर्जरों के आंदोलन की वजह से दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को ड्राइवर्ट किया गया है। अब तक दो ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। दरअसल गुर्जरों ने अपनी मांग को लेकर सरकार को 20 दिन का अल्टीमेटम दिया था…लेकिन सरकार की ओर से जब कोई आश्वासन नहीं मिला, तो सड़क से पटरी तक आंदोलन शुरू हो गया।

आपको बता दें कि 2008 में भी कांग्रेस ने गुर्जरों को 4 फीसदी आरक्षण देने की कोशिश की थी लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया था। फिर 2014 में बीजेपी ने गुर्जरों से आरक्षण का वादा किया, लेकिन कोर्ट ने दोबारा से मना कर दिया। इस बार गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला बोल रहे हैं कि बिना फैसला नहीं मानेंगे। गुर्जरों का साफ कहना है कि जब 10 दिन में सवर्णो को आरक्षण मिल सकता है तो 10 साल में उन्हें क्यों नहीं मिल सकता। गौरतलब है कि गुर्जरों के पिछली बार के आंदोलन की वजह से 72 लोगों की जान गई थी।

क्या है गुर्जरों की मांग?
गुर्जर चाहते हैं कि राजस्थान में उन्हें अलग से 5 फीसदी आरक्षण मिले। ये आरक्षण ओबीसी कोटे या फिर किसी और कोटे में हो। अभी तक गुर्जरों को मोस्ट बैकवर्ड क्लास के तहत 1 फीसदी का आरक्षण मिला है। जबकि OBC को 21, ST को 12, SC को 16 फीसदी का आरक्षण मिला है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.