Categories: IndiaNews

पीएम की अध्यक्षता में सेलेक्ट कमेटी की बैठक के बाद आलोक वर्मा को बड़ा झटका, सीबीआई चीफ के पद से हटाए गए

सीबीआई विवाद को लेकर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सेलेक्ट कमेटी की बैठक के बाद आलोक वर्मा को बड़ा झटका लगा है।

सेलेक्ट कमेटी ने आलोक वर्मा को सीबाआई निदेशक के पद से हटा दिया है। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा सेलेक्ट कमेटी के सदस्य सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस ए के सीकरी और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। सेलेक्ट कमेटी की ये बैठक 2 घंटे से ज्यादा चली।

सीबीआई विवाद में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मोदी सरकार को बड़ा झटका देते हुए आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद पर बहाल कर दिया था। सीबीआई विवाद सामने आने के बाद आलोक वर्मा को केंद्र सरकार ने 2 महीने पहले उनकी मर्जी के खिलाफ छुट्टी पर भेज दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मोदी सरकार को इस बात का अधिकार नहीं है कि वो सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजे। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में सेलेक्ट कमेटी के पास पूरा अधिकारा है। कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को हुई सेलेक्ट कमेटी की बैठक बेनतीजा रही थी।

गुरुवावर को सेलेक्ट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुवार को सीवीसी की रिपोर्ट नहीं मिली थी। ऐसे में बैठक बेनतीजा रही थी।

गुरुवार को इस मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने से पहले ट्वीट कर राहुल गांधी पीएम मोदी से दो सवाल पूछे। उन्होंने ट्वीट कर पूछा, “पीएम मोदी को सीबीआई निदेशक को हटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों है? सेलेक्ट कमेटी आलोक वर्मा का पक्ष क्यों नहीं सुन रही है? उत्तर- राफेल।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि राफेल डील की वजह से पीएम मोदी आलोक वर्मा को हटाने की जल्दबाजी में हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ये कह चुके हैं कि आलोक वर्मा को मोदी सरकार ने इस लिए छुट्टी पर भेजा था, क्योंकि वह राफेल मामले की जांच शुरू करने जा रहे थे।

Adil khan

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

7 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.