उत्तराखंड में सरकार ने गुटखा पर लगाया प्रतिबंध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें आदेश में क्या है

उत्तराखंड की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में पान मसाले के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक लगा दी है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा ने शुक्रवार को इसे लेकर एक आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, प्रदेश में एक साल तक तंबाकू के पैकेट पर रोक रहेगी। एक साल बाद इस आदेश को आगे बढ़ाने पर राज्य सरकार फैसला लेगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम 2011 के तहत उत्तराखंड में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक है। बावजूद इसके राज्य में पान मसाला के साथ छोटे-छोटे पैकेट में तंबाकू बेचे जा रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि इस बात को ध्यान में रखते हुए तंबाकू के पैकेट और निकोटिन युक्त गुटखा के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस फैसले पर कहा कि एक साल तक अमल कर हम जनता की प्रतिक्रिया लेंगे। एक साल बाद इस फैसले को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूर दराज के इलाकों से छात्र शिक्षा हासिल करने के लिए यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन छात्रों को नशे की गर्त में धकेल देता है।

मुखमंत्री ने कहा कि हमारा ये मकसद है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा ये हमारा लक्ष्य भी है। सीएम ने कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त में हैं उन्हें इससे बचाना भी हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के ज्यादातर लोग खुश हैं। लोगों ने सरकार के इस फैसले को बेहतर बताया है। साथ ही लोगों ने ये उम्मीद जताई है कि प्रदेश की पुलिस सरकार के फैसले को ईमानदारी से लागू कराएगी। ताकि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोका जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.