Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संस्कार आपके दिल को छू लेंगे

राष्ट्रपति कोविंद कानपुर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने तीन पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी दौरान उन्होंने अपने गुरुओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

किसी भी शख्स की अलग पहचान उसके ऊंचे ओहदे से नहीं, बल्कि उसके संस्कार से होती है। अच्छे संस्कार ही आपको लोगों के करीब लाते हैं और उनके दिल में अलग जगह बनाते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विरासत में जो संस्कार मिले हैं वो उन्हें शीर्ष पर बैठे दूसरे लोगों से अलग करते हैं। एक बार फिर अपने संस्कार की वजह से वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

दरअसल राष्ट्रपति कोविंद कानपुर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने तीन पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी दौरान उन्होंने अपने गुरुओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। गुरु-शिष्य परंपरा की इस अनूठी तस्वीर को देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

राष्ट्रपति के एक गुरु प्यारेलाल वर्मा सेहत की वजह से मंच पर नहीं आ पाए तो राष्ट्रपति कोविंद खुद मंच से नीचे उतर कर उनके पास गए और उन्हें सम्मानित करने के बाद पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्राम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि अपने गांव परौंख से आगे की पढ़ाई के लिए कानपुर आया था। गरीब परिवार से आए विद्यार्थी के लिए कानपुर में रहकर पढ़ना आसान नहीं था। वजीफे और शिक्षकों की मदद से आगे की पढ़ाई कर सका। ऐसे शिक्षकों की बदौलत ही जिंदगी संवर सकी।

राष्ट्रपति ने यहां बच्चों को नसीहत दी कि जिंदगी में जितनी भी ऊंचाई पर क्यों न पहुंच जाएं, जमीन से जुड़े रहें। उन लोगों को न भूलें, जिन्होंने आपका साथ दिया है। आप आज जो कुछ भी हैं उसमें उन लोगों का भी हाथ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.