महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद इस बात पर बहस तेज हो गई है कि अगर राज्यपाल ने बीजेपी, शिवसेना के बाद राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी एनसीपी को सरकार बनने का न्योता दिया था तो समय से पहले राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश क्यों कर दी? सोमवार शाम को करीब 7 बजे शिवसेना के नेता मुंबई के राभवन में राज्यपाल कोश्यारी भगत से मिले थे। राज्यपाल से उन्होंने सरकार गठन के लिए तीन दिन का और समय मांगा था। लेकिन राज्यपाल ने ये कहते हुए समय देने से इनकार कर दिया था कि शिवसेना दिए गए समय में मर्थन पत्र नहीं दे सकी। इसलिए उसे और समय नहीं दिया जा सकता।

मंगलवार को शाम को शिवसेना के नेताओं से मिलने के कुछ ही देर बाद राज्यपाल भवन से एक पत्र जारी कर राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी यानी एनसीपी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया गया था। इस पत्र के मुताबिक, एनसीपी को आज यानी मंगलवार शाम तक राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र सौंपना था। लेकिन एनसीपी के नेताओं से मिलने और समर्थन पत्र हासिल करने के समय से पहले ही राज्यपाल ने राष्ट्रपति से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी। राज्यपाल ने ये सिफारिश केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश पर की है। ऐसे में विपक्ष ये सवाल पूछ रहा है कि जब 24 घंटे का समय राज्यपाल ने एनसीपी को दिया था तो ऐसे में 24 घंटे की मियाद पूरी होने से पहले ही राज्य में राष्ट्रपति शासन क्यों लगा दी गई?

ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई है। याचिका में राज्या में राष्ट्रपति शासन लगाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। शिवसेना की इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.