Blog

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद अब भी बन सकती है सरकार, ये हैं विकल्प

महाराष्ट्र में दो दिनों तक चली जोड़-तोड़ की राजनीति के बाद भी किसी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई है। सूबे में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने महाराराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।

इस फैसले के बाद महाराष्ट्र विधानसभा निलंबित अवस्था में रहेगी। जानकारों के मुताबिक राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता बचा है, क्योंकि राष्ट्रपति शासन के जरिए विधानसभा को सिर्फ सस्पेंड रखा गया है। इसका मतलब यह हुआ कि जब भी कोई पार्टी बहुमत का दावा कर राज्यपाल को विधायकों के समर्थन की पूरी लिस्ट सौंपेगी तो उसके बाद उसको मौका दिया जा सकता है।

इस बीच बीजेपी नेता नारायण राणे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जिसको जहां जाना है जाए बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी। राणे ने कहा कि पार्टी राज्यपाल के पास 145 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी लेकर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस इस दिशा में काम कर रहे हैं। नारायण राणे ने एनसीपी और कांग्रेस पर शिवसेना को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही एक स्थायी सरकार बनेगी।

शाम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बीजेपी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन पूरी तरह से खत्म हो गया है तो उन्होंने कहा कि आप इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं। ये राजनीति है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन खत्म नहीं किया। बीजेपी ने हमसे नाता तोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी के साथ आगे भी बातजीत जारी रखने के संकेत दिए हैं।

आपको बता दें कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। इसको लेकर अदालत में एक याचिका दायर की है। अगर कोर्ट से भी शिवसेना को झटका लगता है फिर 6 महीने तक राष्ट्रपति शासन लगेगा। इसके बाद जब राष्ट्रपति शासन खत्म होगा तब राज्यपाल समीक्षा करेगा। उसके बाद पार्टियों को सरकार बनाने के लिए बुला सकता है। ऐसी हालत मेंं तब शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से सरकार बना सकती है।

कांग्रेस और एनसीपी ने भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति शासन का इस तरह से लगाया जाना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। शिवसेना को समर्थन देने में देरी पर अहमद पटेल ने कहा कि पहले हमने अपने सहयोगी एनसीपी से बात की उसके बाद ही शिवसेना से बात करने का फैसला हुआ।

कैसे बन सकती है सरकार?

एनसीपी और कांग्रेस शिवसेना को अपना समर्थन दे सकती है। शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 56 विधायक है। शिवसेना का दावा है कि 7 दूसरे विधायक भी उसके साथ हैं। एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायकों के समर्थन के बाद शिवसेना आराम से सरकार बना सकती है। दूसरा रास्ता ये है कि 105 विधायकों वाली बीजेपी 40 विधायकों का समर्थन हासिल कर ले और बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.